साथ हो तुम तो हर डगर आसान है
कांटो भरी राह में हर सफ़र आसान है
हाथ में रहे हाथ हर मंजिल आसान है
हमराही तू है तो हर साहिल आसान है
तूफ़ां आए या आँधी डरता कौन है
जज्बा है जीतने का हर हुनर आसान है
बेदर्द जमाना क्यों जलता है हमें देखकर
हमें साथ देख हर का जलना आसान है
गम हो या आएंगी खुशियां जिंदगी में
साथ तेरा है तो ये जिंदगी आसान है
जुदा हो कहाँ जी पाएंगे तुझसे हम
तू साथ न हो तो मौत भी आसान है
अनिल कुमार
"निश्छल"
0 Comments