आम

एक दिन पापा जब आम लाये तो बच्चे ने क्या कहा

पापा लाये मीठे आम
कितने रंग रंगीले आम
मैं खाऊंगा खूब तमाम
हैं ये रसीले कितने आम
पापा लाये........
कुछ बड़े कुछ छोटे आम
कुछ पतले कुछ मोटे आम
कुछ हरे कुछ पीले आम
देख ललचाए जी तोतेराम।
पापा लाये ..................
आम रसीला जब खाऊंगा
मैं भी मीठा हो जाऊंगा
बोली जब मीठी मैं बोलूंगा
अच्छा बच्चा कहलाऊंगा
पापा लाये ........
जूस बना-बना खूब पियूँगा
फिर लू को मैं मार भगाऊंगा
मीठी मीठी बातें करके अब
मैं भी सबके मन को भाऊंगा
पापा लाये......

अनिल कुमार
"निश्छल"

Post a Comment

0 Comments