आज का कार्य
हाइकू
के लिए प्रथम प्रयास
23/06/2018
★★★★★★★★★★
1)मुस्कुरा तो
जुनूँ रख दिल में
घरौंदे बना
2) खग है न तूँ
डरता किससे है
दृढ़ तूँ बन
3) चल तो सही
पार गगन के तूँ
रुक न कभी
4) आसमाँ देख
नैन से नैन मिला
पंछी उड़ जा
5) असीम नभ
फौलादी जांबाज तूँ
विश्वास कर
6) मंजिल बना
राह भी चुन सही
कर्म कर तूँ
7) लक्ष्य मिलेगा
देर लगेगी तो क्या
धीरज रख
@अनिल कुमार
"निश्छल"
0 Comments