तुझे ही दर्द होगा




https://wordsofanilkumarnishchal.blogspot.com/2018/06/blog-post_8.html


ऐ दिल तू मत निराश हो,
तू मत उदास हो
तेरे उदास होने से,
तुझे ही दर्द होगा
जब कभी न तेरे अरमां,
तुझे होते साकार दिखते
तेरे दिल में बिजली कौंधती,
सारा वदन सुन्न हो जाता
सारे ख़्वाब टूट जाते
सारी आशाएं डूब जाती
तब है तू उदास होता,
तू ही दर्द होगा
अब तू अपनी जिंदगी को
सुधारना शुरू कर
सोच सदा अच्छी रख
और दिल में भी सब्र रख
तू देखेगा खुद में परिवर्तन होते
सारी आशाएं बदलेंगी,
फिर न कभी दर्द होगा
बहुत सारे लोगों को देखा है
मैने भी उदास होते
खुशियां रूठती ख़्वाब टूटते
और उनको जी भर के रोते
उनको ऐसा लगता होगा
कि सारा कुछ समाप्त हो चुका
पर न उन्होंने सोचा कि
रात के बाद दिन होगा
अरे' निश्छल' तू भी
खुद को आज ही से बदल
चल नेक रास्ते में
और सब्र को दिल में रख
पायेगा तू भी मंजिल
गर उदास न होगा कभी
दृढ़ विश्वास,निश्चय के साथ
और तेरे साथ गर धीरज भी होगा
तू कभी-2 निराश हो
जाता इस कदर
सोच तेरी बदल जाती
तू रोता भी जी भर
रो-2 के तू आंसूं बहाता,
कभी रात भर
खुद को कोसता कभी,
तुझे ही दर्द होगा

Post a Comment

0 Comments