शब्द सीढ़ी

नाचीज की अदनी सी कोशिश

🌼शब्द सीढ़ी-27
🌼तिथि-18अगस्त2018
🌼वार-शनिवार
🌼शब्द-इंसान,कठपुतली, राख, अंतिम, विधान
🌼विधा-दोहा

आया है तू जतन से,मिला जीव #इंसान
करके अच्छी करनी तू,पद पा ले भगवान।।

माया के आगोश में,#कठपुतली कहलाए।
भवसागर से पार हो,भगवद भजन सहाय।।

जंगम है तू वन्दे रे,लेता भी है श्वांस।
मिट्टी की काया तेरी,बने #राख भी खास।।

जीवन के #अंतिम पलों,कर ले कुछ उपकार।
बसेगा हर दिल में भी,कोटि-कोटि हर बार।।

बिधना का #विधान प्रबल,निर्मम, निष्ठुर हाय।
मौत आती जब जिसको,श्वांस छीन उड़ जाय।।

अनिल कुमार
"निश्छल"

Post a Comment

0 Comments